रक्तदान कर जल-जंगल-जमीन बचाने का लिया संकल्प
हिन्दुस्तान, सोनभद्र
रक्तदान कर जल-जंगल-जमीन बचाने का लिया संकल्परक्तदान कर जल-जंगल-जमीन बचाने का लिया संकल्परक्तदान कर जल-जंगल-जमीन बचाने का लिया संकल्परक्तदान कर जल-जंगल

सोनभद्र। नौजवान किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले गुरुवार को कंपनी राज के विरोध में बृहद रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं ने रक्तदान कर जिले के जल, जंगल और जमीन की रक्षा का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि विकास के नाम पर प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। संयोजक संदीप मिश्रा ने कहा कि रक्तदान के माध्यम से युवाओं ने अपना संकल्प व्यक्त किया है। जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए जरूरत पड़ी तो सोनभद्र का नौजवान हर स्तर पर संघर्ष करेगा। उन्होंने सरकार से प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन पर रोक लगाने की मांग की।
इस मौके पर सुमन बिन्द, बिन्दु अगरिया, गुलाब चेरो, कन्हैयालाल धांगर आदि मौजूद रहे।


