वोरपा में शव रखकर जाम लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कल करंट से किसान की मौत से आक्रोशित लोगों ने किया था रास्ता जामवोरपा में शव रखकर जाम लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्जवोरपा में शव रखकर जाम लगाने वालों

थाना मगोर्रा के अंतर्गत गांव वोरपा में करंट लगने से युवा किसान की मौत के बाद लोगों द्वारा मथुरा-सौंख रोड पर शव रख जाम लगाने के मामले में पुलिस ने 15 नामजद और 50 अन्य के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इन्हें वीडियो से चिह्नित कर तलाश कर रही है। बताते चलें कि बुधवार को गांव वोरपा, मगोर्रा निवासी रूपेश चौधरी की खेत पर करंट से मृत्यु हो गई थी। इसकी जानकारी होने पर परिजन व ग्रामीणों को आक्रोश भड़क गया। लोगों ने उसके शव को लालपुर नहर के पास मथुरा-सौंख रोड पर रख कर जाम लगा दिया। आरोप है कि इस दौरान कुछ वाहनों में भी तोड़फोड़ की। जाम लगने की सूचना पर मगोर्रा थाना पुलिस ने पहुंच कर लोगों को समझा कर शांत करने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार न हुए। इलाका पुलिस के अलावा गोवर्धन, फरह, हाइवे थाने की पुलिस भी पहुंची और सीओ तथा तहसीलदार भी पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार पुलिस बल के साथ अभद्रता की गई। इस हंगामे की पुलिस ने वीडियोग्राफी कराई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने समझा कर जाम खोला था.
इनके खिलाफ हुई रिपोर्ट
इस मामले में पुलिस ने जाम लगाकर हंगामा, तोड़फोड़ और पुलिस टीम के साथ अभद्रता करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रूपेश, मानवेन्द्र, अर्जुन सिंह , गीतम सिंह, चोहल, मुकेश, रवि, संजय, पप्पू, सुरेश, मोहनश्याम, अनिल, राहुल, दानवीर सिंह, मोहरपाल सिंह निवासीगण वोरपा समेत करीब 100-150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस नामजदों की तलाश के साथ ही वीडियोग्राफी के माध्यम से अन्य की पहचान कर रही है।


