रूरा पुलिस ने साइबर ठग से वापस कराए साठ हजार रुपये

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

रूरा के रोशनमऊ में साइबर ठगों ने एक युवक से तीन बार में 61,899 रुपए ठग लिए। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। रूरा पुलिस ने साइबर टीम की मदद से ठगों के बैंक खातों को फ्रीज कर युवक को पैसे वापस कराए, जिससे उसका चेहरा खिल उठा।

रूरा पुलिस ने साइबर ठग से वापस कराए साठ हजार रुपये

रूरा। रूरा थाना क्षेत्र के रोशनमऊ के एक युवक को साइबर ठगों ने झांसा देकर तीन बार में 61,899 रुपए ठग लिए थे। पीड़ित के शिकायत पर सक्रिय हुई रूरा पुलिस ने साइबर टीम की मदद से पीड़िता को उसके खाते में रुपये वापस करा लिए। मंगलवार को पुलिस ने पीड़ित को रुपये वापस होने की स्लिप प्रदान की। इससे उसका चेहरा खिल उठा। थाना क्षेत्र के रोशनमऊ गांव के रहने वाले मनीष कुमार के फोन पर साइबर ठगो ने एक लिंक भेजी। जैसे ही युवक ने उस लिंक को खोला तो उसके खाते से बीती 12 जुलाई को तीन बार में 61,899 रुपये की ठगी कर ली थी।

जब उसके फोन पर पैसे कटने का संदेश आया तो पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ था। तो उसने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर थाने पहुंच कर साइबर डेस्क में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद सक्रिय हुए रूरा एसओ सुधीर भारद्वाज ने थाने के साइबर डेस्क ऑपरेटर श्याम सुंदर की मदद से साइबर ठगो के बैंक खातों के डेबिट फ्रीज कराकर साइबर ठगी के शिकार हुई पीड़ित के खाते में 61,899 रुपए वापस करा लिए, जिसकी स्लिप जब पीड़ित को मिली तो उसका चेहरा खिल उठा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरूरा पुलिस ने साइबर ठग से वापस कराए साठ हजार रुपये