आपदा मित्र बनने के लिए ईश्वर शांति महाविद्यालय में युवाओं का हुआ काउंसलिंग

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

जगदीशपुर,एक संवाददाता। बिहार राज्य स्काउट एण्ड गाइड के तत्वावधान में ईश्वर शांति महाविद्यालय झखरा

आपदा मित्र बनने के लिए ईश्वर शांति महाविद्यालय में युवाओं का हुआ काउंसलिंग

जगदीशपुर,एक संवाददाता। बिहार राज्य स्काउट एण्ड गाइड के तत्वावधान में ईश्वर शांति महाविद्यालय झखरा में युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण सह करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आपदा प्रबंधन एवं बचाव कार्यों के लिए प्रशिक्षित करना था। काउंसलिंग के दौरान करीब 150 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को आपदा बचाव कार्यों में उपयोग होने वाले लगभग 10 हजार तक के रेस्क्यू उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही बचाव कार्य के दौरान जोखिम को देखते हुए सरकार द्वारा चयनित अभ्यर्थियों का अगले तीन वर्षों के लिए बीमा भी कराया जाएगा।महाविद्यालय के सचिव सतेंद्र शरण ने बताया कि प्रशिक्षण में आपदा की पहचान,सुरक्षा के उपाय,प्राथमिक उपचार,खोज एवं बचाव (सर्च एंड रेस्क्यू) व समुदाय में आपदा जागरूकता जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।प्रशिक्षण

हेतू चयन प्रक्रिया में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया।जिनमें से 150 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्रशासक धीरेंद्र शरण,सचिव शैलेंद्र शरण,हेड क्लर्क रजनीश कुमार मिश्रा, संजना पाठक,रवि कुमार,प्रो. प्रमोद कुमार सिंह,कुणाल किशोर,राज किशोर,शैलेश कुमार समेत अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उनके सहयोग से प्रशिक्षण एवं चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।