ओवरऑल परफॉर्मेंस में अमित कुमार प्रथम

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

दरभंगा जिले में एनएसएस कोषांग के तत्वावधान में 200 स्वयंसेवकों के लिए एक सप्ताह लंबे युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। 20 श्रेष्ठ स्वयंसेवकों को पुरस्कार मिला, जिसमें अमित कुमार पहले, सत्यम कुमार मलिक दूसरे और ताइबा फातिमा तीसरे स्थान पर रहे। सभी प्रशिक्षुओं को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

ओवरऑल परफॉर्मेंस में अमित कुमार प्रथम

राजीव रंजन झा,दरभंगा। लनामिवि में एनएसएस कोषांग के तत्वावधान में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पटना के सौजन्य से दरभंगा जिले के 200 स्वयंसेवकों के लिए चल रहा सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को संपन्न हो गया। इस अवसर पर आयोजित लिखित प्रतियोगिता के अंकों एवं ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर 20 श्रेष्ठ स्वयंसेवकों का चयन किया गया। अमित कुमार प्रथम, सत्यम कुमार मलिक द्वितीय तथा ताइबा फातिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कृष्ण कुमार चौधरी, अर्णव राज, अंकित कुमार, मेहविश फरहीन, प्रिंस कुमार, अविनाश कुमार, विकास कुमार, अमरनाथ ठाकुर, अभिजीत कुमार, कृष्णनंदन सहनी, जोहा फातिमा, औरंगजेब आलम, पूजा कुमारी, सुभाष चन्द्र माली, प्रकाश साह, चांदनी कुमारी तथा मानसी कुमारी ने टॉप 20 में स्थान प्राप्त किया। शेष 180 प्रशिक्षुओं को भी प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। एमआरएम कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य प्रो. पुष्पम नारायण की अध्यक्षता में समारोह में सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र, आपदा किट आदि प्रदान किए गए।

प्रशिक्षण शिविर का महत्व

प्रो. नारायण ने कहा कि स्वयंसेवक समाजसेवा के प्रतिमूर्ति होते हैं। इन प्रशिक्षित स्वयंसेवकों के बल पर हमारे समाज में आपदा न्यूनीकरण कार्य में निश्चय ही सफलता मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आपदा के समय ये सभी प्रशिक्षित स्वयंसेवक हमेशा समाज की रक्षा के लिए खड़े रहेंगे।

विशिष्ट अतिथि का उदगार

विशिष्ट अतिथि लनामिवि के उप कुलानुशासक डॉ. कामेश्वर पासवान ने कहा कि छात्रों को इस एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी में सहभागिता के माध्यम से काफी व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ है। यह स्वयंसेवकों के लिए रोजगारोन्मुखी एवं समाजोपयोगी प्रशिक्षण है, जिसका छात्रों के पूरे जीवन में उपयोगिता बनी रहेगी।

भविष्य की योजनाएं

एनएसएस समन्वयक सह संयोजक डॉ. आरएन चौरसिया ने कहा कि अब तक तीन बैचों में 600 स्वयंसेवक प्रशिक्षित किया जा चुके हैं, जबकि 16 से 22 सितंबर के बीच आयोजित होने वाले अंतिम शिविर में 200 स्वयंसेवकों के प्रशिक्षित होने पर मिथिला के तीन जिले दरभंगा, समस्तीपुर एवं मधुबनी में कुल 800 प्रशिक्षित युवा आपदा मित्र तैयार हो जाएंगे। डॉ. चौरसिया ने सात दिवसीय शिविर का विस्तृत प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया। वरिष्ठ स्वयंसेवक अक्षय कुमार झा के संचालन में आयोजित समापन समारोह में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. योगेश्वर साह ने किया। इस अवसर पर कई कॉलेजों के एनएसएस पदाधिकारी, विवि पदाधिकारी एसडीआरएफ के प्रशिक्षक व स्वयंसेवक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

FAQs

✦युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर कब संपन्न हुआ?−
यह शिविर सोमवार को संपन्न हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsओवरऑल परफॉर्मेंस में अमित कुमार प्रथम