चोरी के आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

शाहजहांपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि चोरी का आरोप लगने के बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए उठाया और जबरदस्ती चोरी स्वीकार कराई। मृतक का शव खेत में पेड़ पर फंदे पर पाया गया। एसपी ग्रामीण ने कहा कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।

चोरी के आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

शाहजहांपुर। चोरी का आरोप लगने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। चार दिन पहले कुछ लोगों ने युवक पर चोरी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस उसे उठाकर ले आई थी चौकी और कर रही थी पूछताछ। आरोप है कि जबरन चोरी स्वीकार कराकर मंगलवार की देर शाम छोड़ा गया था। मंगलवार की देर रात खेत में एक शीशम के पेड़ पर युवक की फंदे पर लाश मिली। परिजनों ने चोरी का आरोप लगाने वालों पर हत्या कर टांग देने का आरोप लगाया है। एसपी ग्रामीण ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचोरी के आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप