नगर निगम के डंपर की टक्कर से युवक की मौत

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद में रोजगार की तलाश में आए युवक जसवीर की डंपर के नीचे कुचलकर मौत हो गई। उसके चाचा ने चालक के खिलाफ मसूरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। यह दुखद घटना 21 अगस्त की सुबह हुई, जब जसवीर सड़क हादसे का शिकार हुआ।

नगर निगम के डंपर की टक्कर से युवक की मौत

गाजियाबाद, नतिन कौशिक। मसूरी क्षेत्र में रोजगार की तलाश में गाजियाबाद आए युवक की निगम के डंपर ने कुचलकर मौत हो गई। मृतक के चाचा ने डंपर चालक के खिलाफ मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, 21 अगस्त की सुबह बेकाबू डंपर की सीधी टक्कर लगने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान जसवीर पुत्र नेत्रपाल के रूप में हुई है, जो अलीगढ़ के थाना दादों स्थित नगला लभेडा गांव का रहने वाला था। काम की तलाश में दो दिन पहले ही गांव से आया था।

पीड़ित के चाचा किशन ने थाना मसूरी में शिकायत देकर बताया है कि जसवीर दो दिन पहले ही गांव से काम की तलाश में गाजियाबाद आया था, जो शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे सड़क हादसे का शिकार हो गया। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और परिजनों ने आरोपी डम्पर चालक के खिलाफ शिकायत देकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह गश्त के दौरान पुलिस ने आरोपी चालक रविन्द्र सिंह निवासी पिपलडडा तिराहा थाना कोतवाली नगर एटा को ढबारसी के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनगर निगम के डंपर की टक्कर से युवक की मौत