आटो के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत
सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के परासी पांडेय के समीप गुरुवार की रात

सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के परासी पांडेय के समीप गुरुवार की रात आटो के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज को मोर्चरी हाउस भेजवा दिया।घोरावल क्षेत्र के सठही निवासी 29 वर्षीय आनंद प्रकाश उर्फ भोलू पुत्र जगदीश सिंह राबर्ट्सगंज में किसी काम के सिलसिले में आया था। काम करके वापस घर जा रहा था, इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे आटो ने बाइक में धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज ले गई जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि रात में ही पुलिस की सूचना मिलने के बाद हम लोग अस्पताल पहुंच गए थे। घर जाते समय परासी के पास आटो के धक्के से भाई की मौत हो गई। मृतक दो भाई व एक बहन थे। राबर्ट्सगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद ने बताया कि भाई की तहरीर पर अज्ञात आटो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


