ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
शुक्रवार को आसफाबाद रेलवे फाटक से पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आया जिससे उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक युवक की उम्र लगभग 40 वर्ष थी और उसकी पहचान नहीं हो सकी। शव को जिला अस्पताल भेजा गया है।

शुक्रवार को आसफाबाद रेलवे फाटक के समीप युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक युवक की उम्र लगभग 40 वर्ष है। काफी प्रयासों के बाद भी पहचान नहीं हो सकी। युवक बाहर का है जिसकी किसी ट्रेन से गिरने के कारण मौत हुई है। शव को जिला अस्पताल भिजवाया है।


