ससुराल से लौटे युवक ने जहर खाया, मौत से कोहराम

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

बिसौली इलाके के ततारपुर गांव में युवक की जहर खाने से मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन।

ससुराल से लौटे युवक ने जहर खाया, मौत से कोहराम

बदायूं, संवाददाता। ससुराल से लौटने के कुछ देर बाद एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर का इंतजार कर रही है। मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव ततारपुर का है। गांव निवासी 25 वर्षीय बबलू पुत्र वेदराम की शादी करीब 15 महीने पहले बरेली जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव राजपुर गोटिया निवासी हरेंद्र की पुत्री शिवानी से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ समय पहले शिवानी ने एक निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया, जहां प्रसव के बाद उसकी मौत हो गई।

आरोप है कि इसके बाद ससुराल पक्ष बबलू पर जमीन बेटी के नाम करने व परिवार की दूसरी लड़की से विवाह करने का दबाव बना रहा था।बताया गया कि 22 जुलाई को बबलू को ससुराल बुलाया गया था। वहां से लौटने के बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsससुराल से लौटे युवक ने जहर खाया, मौत से कोहराम