हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
कोहंडौर में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर बाइक सवार सचिन कुत्ते से टकराकर घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। सचिन रामापुर वार्ड का निवासी था और रविवार रात बाइक से घर लौट रहा था।
हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर कस्बे के करीब कुत्ते से टकराकर बाइक सवार युवक घायल हो गया था। युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। कोहंडौर थाना क्षेत्र के रामापुर वार्ड निवासी बसतंलाल का 20 वर्षीय बेटा सचिन रविवार रात बाइक से घर जा रहा था। हाईवे पर स्टेशन मोड़ के समीप शराब की दुकान के सामने अचानक बाइक के सामने आए कुत्ते से टकराकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे सीएचसी कोहंडौर ले गए। वहां से प्रयागराज ले जाया गया। मंगलवार को इलाज के दौरान सचिन ने दम तोड़ दिया।


