किशोरी की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो अपलोड
हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
मोहम्मदाबाद में एक युवक ने 16 वर्षीय किशोरी की फर्जी आईडी बना कर अश्लील फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दिए। इस मामले में पुलिस ने विवेक कुमार यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना की रिपोर्ट स्थानीय ग्रामीण ने दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मोहम्मदाबाद। किशोरी की फर्जी आईडी बनाकर एक युवक ने अश्लील फोटो अपलोड कर दिये। पुलिस ने इस मामले में विवेक कुमार यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जहानगंज थाने के एक गांव निवासी ग्रामीण ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि 16 वर्षीय पुत्री की फोटो फेसबुक पर विवेक डाल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

