मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
वाराणसी में युवा कांग्रेस ने बीएचयू के पास मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव जनता के विश्वास की प्रक्रिया है और चुनाव की पारदर्शिता पर जांच होनी चाहिए।

वाराणसी। महानगर युवा कांग्रेस की तरफ से बुधवार को बीएचयू के छित्तूपुर गेट के पास मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठाए जा रहे सवालों को प्रतीकात्मक तरीके से जनता के सामने रखा। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव जनता के विश्वास की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और मतदाता के मत की विश्वसनीयता हर हाल में कायम रहनी चाहिए। वाराणसी में चुनाव परिणाम को लेकर पारदर्शिता और निष्पक्षता के सवालों की जांच होनी चाहिए और चुनाव रद्द कर पुनः चुनाव कराया जाना चाहिए।
कार्यक्रम संयोजन उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सिद्धार्थ केसरी ने किया। अध्यक्षता महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष चंचल शर्मा ने की। इस दौरान ओमशंकर शुक्ला, विकास सिंह, मुरारी यादव, रोहित दुबे, सुमन आनंद, शांतनु, जमाल अहमद, शिवम, अंकित तिवारी, सूरज यादव, आयुष पटेल, प्रियदर्शन मीना, गुलशन यादव, निक्सन भारती, प्रिंस साहू, विवेक राजपूत आदि शामिल रहे।


