राहुल गांधी के अपमान पर युकां ने किया प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Follow us on Google News
share

बागेश्वर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के हल्द्वानी दौरे के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। उन्होंने नितिन नवीन का पुतला दहन कर नाराजगी जताई और भाजपा नेताओं से माफी की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव में इसका जवाब देने की चेतावनी दी।

राहुल गांधी के अपमान पर युकां ने किया प्रदर्शन
राहुल गांधी के अपमान पर युकां ने किया प्रदर्शन

देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के हल्द्वानी दौरे के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कथित रूप से अपशब्दों के प्रयोग पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जताई। नाराज कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन का पुतला दहन कर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता सत्ता के नशे में चूर हैं। इसका जवाब जनता आगामी चुनाव में देगी। जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह परिहार के नेतृत्व में कार्यकर्ता शुक्रवार को एसबीआई तिराहे पर पहुंचे और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। सभा के बाद भाजपा और नितिन नवीन का पुतला दहन किया गया। परिहार ने कहा कि राहुल गांधी का अपमान कांग्रेस कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उन्होंने नितिन नवीन से राहुल गांधी और कांग्रेस से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। इस दौरान राहुल कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, बालकृष्ण, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कमलेश गढ़िया, संजय चनियाल, गैरी परिहार और गणेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराहुल गांधी के अपमान पर युकां ने किया प्रदर्शन