राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में केंद्र सरकार और भाजपा पर सवाल उठाए। उन्होंने पारदर्शिता और स्वतंत्र जांच की मांग की। चिब ने पूछा कि जब श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट प्रधानमंत्री की निगरानी में बना, तो अनियमितताओं की जिम्मेदारी कौन लेगा।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब ने शनिवार को राम मंदिर चढ़ावा चोरी से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भगवान राम के नाम पर जुटाए गए चढ़ावा में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए और पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच कराई जाए। उदयभानु चिब ने तीन सवाल उठाते हुए कहा कि जब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन प्रधानमंत्री की देखरेख में हुआ तो कथित अनियमितताओं की जवाबदेही कौन लेगा। उन्होंने यह भी पूछा कि यदि सब कुछ ठीक था तो ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे क्यों हुए तथा स्वतंत्र जांच से परहेज क्यों किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर निर्माण और चढ़ावे से जुड़े मामलों में कई गंभीर सवाल सामने आए हैं। कांग्रेस ने फर्जी रसीदों, नकद चढ़ावे और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता मो. फरफान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष फ़ुजैल हाशमी, यमुनापार के अध्यक्ष अशोक सिंह पटेल, गंगापार अध्यक्ष अशफ़ाक अहमद, संजय तिवारी, कौशाम्बी जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय, हरिकेश त्रिपाठी समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें