बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंची युवा कांग्रेस, राशन सामग्री का किया वितरण
खगड़िया जिले में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए भारतीय युवा कांग्रेस ने राहत अभियान चलाया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के निर्देश पर, जिलाध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में आवश्यक राशन और खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। बाढ़ से प्रभावित जनजीवन को सुधारने की दिशा में यह एक मानवीय प्रयास है।

खगड़िया । एक प्रतिनिधि बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे खगड़िया जिले के प्रभावित परिवारों के बीच राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के निर्देशानुसार, खगड़िया युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत अभियान चलाया गया। इस दौरान जरूरतमंद परिवारों के बीच आवश्यक राशन एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। राहत अभियान में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मुरारी कुमार भी मौजूद रहे।बाढ़ ने जिले के कई इलाकों में जनजीवन को प्रभावित किया है। कई परिवारों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की चुनौती खड़ी हो गई है।
ऐसे समय में राहत सामग्री का वितरण केवल सहायता पहुंचाने का कार्य नहीं, बल्कि विपदा में लोगों के साथ खड़े होने का मानवीय प्रयास है। इस अवसर पर खगड़िया युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के समय प्रभावित लोगों को अकेला नहीं छोड़ा जा सकता।

