पात्रता की जांच के बाद ही गौरा कन्या योजना का लाभ दिया जाए

हिन्दुस्तान, विकासनगर
Follow us on Google News
share

युवा कांग्रेस ने गौरा कन्या धन योजना की पात्रता मानकों के पालन की मांग की है। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ केवल आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को मिलना चाहिए। कई ऐसी छात्राएं जो महंगे पाठ्यक्रमों में पढ़ाई कर रही हैं, उन्हें लाभ प्राप्त हो रहा है। इससे सरकारी धन का दुरुपयोग हो सकता है।

पात्रता की जांच के बाद ही गौरा कन्या योजना का लाभ दिया जाए

गौरा कन्या धन योजना के लाभ को लेकर युवा कांग्रेस ने पात्रता मानकों का सख्ती से पालन करने की मांग उठाई है। शनिवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाल विकास विभाग के सीडीपीओ के माध्यम से कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को ज्ञापन भेजकर योजना में पात्रता की जांच के बाद ही लाभ देने की मांग की। युवा कांग्रेस के विकासनगर अध्यक्ष दीक्षांत उनियाल ने कहा कि योजना के निर्धारित मानकों के अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर और पात्र छात्राओं को ही इसका लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग की ओर से कई ऐसी छात्राओं को भी योजना का लाभ दिया जा रहा है, जो महंगे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत हैं।

उन्होंने कहा कि नर्सिंग और बीटेक जैसे पाठ्यक्रमों में पढ़ाई का खर्च काफी अधिक होता है। ऐसे में यदि किसी परिवार की मासिक आय महज छह हजार रुपये है तो उसके लिए लाखों रुपये की फीस वाले पाठ्यक्रम में छात्रा को पढ़ाना व्यवहारिक रूप से कठिन है। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को आगे की पढ़ाई के लिए सहायता देना है, इसलिए पात्रता की वास्तविक स्थिति की जांच जरूरी है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की कि योजना के लाभार्थियों की आर्थिक स्थिति और शैक्षणिक संस्थान की फीस समेत निर्धारित मानकों की जांच कराई जाए। इससे सरकारी धन का दुरुपयोग रोकने के साथ वास्तविक जरूरतमंद छात्राओं तक योजना का लाभ पहुंचाया जा सकेगा। ज्ञापन देने वालों में शशिपाल, नासिर, समीर, मोहित आदि शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपात्रता की जांच के बाद ही गौरा कन्या योजना का लाभ दिया जाए