ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशPM मोदी पर विवादित ट्वीट: बवाल मचने के बाद यूथ कांग्रेस ने मांगी माफी, डिलीट किया ट्वीट

PM मोदी पर विवादित ट्वीट: बवाल मचने के बाद यूथ कांग्रेस ने मांगी माफी, डिलीट किया ट्वीट

यूथ कांग्रेस की ऑनलाइन मैगजीन ‘युवा देश’ के ट्विटर हैंडल से जारी एक फोटो पर मंगलवार को बवाल मच गया। ट्वीट में ऑनलाइन मैगजीन ‘युवा देश’ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक...

PM मोदी पर विवादित ट्वीट: बवाल मचने के बाद यूथ कांग्रेस ने मांगी माफी, डिलीट किया ट्वीट
नई दिल्ली। एजेंसीWed, 22 Nov 2017 06:34 AM
ऐप पर पढ़ें

यूथ कांग्रेस की ऑनलाइन मैगजीन ‘युवा देश’ के ट्विटर हैंडल से जारी एक फोटो पर मंगलवार को बवाल मच गया। ट्वीट में ऑनलाइन मैगजीन ‘युवा देश’ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक विवादित मीम (व्यंग्यात्मक चित्र) अपने टि्वटर हैंडल पर पोस्ट किया था। केंद्र सरकार के मंत्रियों और भाजपा नेताओं की आलोचना के बाद युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने माफी मांगी है। विवाद बढ़ता देख इस पोस्ट को ट्विटर से तत्काल हटा दिया गया।

इंडियन यूथ कांग्रेस (आईवाईसी) प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा ने ट्वीट कर कहा, हैंडल @Yuvadesh को युवा स्वयंसेवियों द्वारा संचालित किया जा रहा है, इंडियन यूथ कांग्रेस द्वारा नहीं। हम इस तरह के व्यंग्य को खारिज करते हैं और माफी मांगते हैं। हम प्रधानमंत्री और सभी राजनीतिक विरोधियों का सम्मान करते हैं। 

कांग्रेस ने भी किया किनारा
वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी ‘मीम’ के जरिये पेश किए जाने वाले इस तरह के व्यंग्य को कतई स्वीकार नहीं करती है। नीति और विचार में मतभेद एक तरफ है, मगर कांग्रेस की संस्कृति प्रधानमंत्री और सभी राजनीतिक विरोधियों का सम्मान करने की है।

इससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने ट्वीट किया, यह युवा कांग्रेस का वर्गवादी और गरीब विरोधी ट्वीट है। केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा, कांग्रेस का अहंकार और गरीब विरोधी सोच इससे बेनकाब हो गई है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और पीयूष गोयल ने भी इसकी कड़ी निंदा की है।

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह ट्वीट खराब तरह का है और इसे उन्होंने कांग्रेस के लिए एक राजनीतिक आत्महत्या करार दिया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें