भाई ने मैंने जहर खा लिया है, मुझे आकर बचा लो.... तोड़ दिया दम

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

गोविंद (25) ने कर्ज की समस्या से परेशान होकर अलीगंज रोड पर जहर खा लिया। उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां से गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और इसकी वजह कर्ज बताई है।

भाई ने मैंने जहर खा लिया है, मुझे आकर बचा लो.... तोड़ दिया दम

भाई मैंने जहर खा लिया और अलीगंज रोड पर पड़ा हू... मुझे आकर बचा लो। जानकारी पर पहुंचे दोस्त ने युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ में युवक की मौत हो गई। चर्चा है कि युवक ने कर्ज होने के चलते आत्महत्या की है। घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। थाना जसरथपुर के गांव बलीपुर निवासी गोविंद (25) पुत्र संतराम सिंह गाड़ी पिता के साथ गाड़ी खरीदने, बेंचने का काम करता था। कभी-कभी बाहर भी नौकरी करने चला जाता था। पुलिस की मानें तो वह लोगों से रुपये लेता रहता था।

इसका उसके ऊपर कर्ज हो गया। गुरुवार रात को युवक ने जीटी रोड स्थित एक पंप के सामने पुरानी पेंटर की दुकान के पास जाकर जहर खा लिया। गांव के ही विवेक के पास कॉल की और जहर खाने की बात बताई। इसे सुनकर वह गाड़ी लेकर पहुंचा।गोविंद अचेत हालत में पड़ा मिला, जिसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाया गया। चिकित्सक ने अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। इसके बाद शव को गांव ले आए। जानकारी मिलते ही एसएचओ सुबोध कुमार ने बताया कि जानकारी पर वह खुद गए थे। घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। घरवालों ने कर्ज की बात कही है। हालांकि कितना कर्ज था इसकी जानकारी किसी को नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभाई ने मैंने जहर खा लिया है, मुझे आकर बचा लो.... तोड़ दिया दम