जंतर-मंतर पर बैठे अनशनकारियों के समर्थन में निकाला कैंडल मार्च
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
सकरी में युवा आंबेडकर विचार मंच के तहत अनशनकारियों के समर्थन में कैंडल मार्च आयोजित किया गया। यह मार्च ढोली रेलवे स्टेशन से शुरू होकर सुजावलपुर चौक तक पहुंचा। वक्ताओं ने नीट परीक्षा में धांधली और छात्रों की आत्महत्या के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया, साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की।

सकरा,हिंदुस्तान संवाददाता दिल्ली के जंतर-मंतर पर बैठे अनशनकारियों के समर्थन में सकरा में युवा आंबेडकर विचार मंच के तत्वावधान में रविवार शाम कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च ढोली रेलवे स्टेशन से शुरू होकर थाना चौक, निमतल्ला चौक होते हुए सुजावलपुर चौक पहुंचा। यहां सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने नीट परीक्षा में हुई धांधली एवं 24 छात्र-छात्राओं की आत्महत्या के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेवार ठहराया। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की। मौके पर सुरेश यादव, शंभू ठाकुर, रौशन सिंह, अन्नु कुमार, एकलाख अंसारी, बैद्यनाथ यादव, कपिलदेव राय, राजू कुमार, अजय यादव आदि थे।
ये भी पढ़ें:वांगचुक के साथ 22 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे AISA के 3 सदस्य कौन हैं, जबरन हटाने की रची जा रही साजिश?
ये भी पढ़ें:गर्मी-उमस के बावजूद जंतर-मंतर पर उमड़ी भीड़


