एसपी कॉलेज में मेरा युवा भारत को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

दुमका, प्रतिनिधि।एसपी कॉलेज में मेरा युवा भारत को लेकर जागरूकता कार्यक्रमएसपी कॉलेज में मेरा युवा भारत को लेकर जागरूकता कार्यक्रमएसपी कॉलेज में मेरा य

एसपी कॉलेज में मेरा युवा भारत को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

एसपी कॉलेज में मेरा युवा भारत को लेकर जागरूकता कार्यक्रम दुमका, प्रतिनिधि।मेरा युवा भारत जिला युवा कार्यालय के पत्र के आलोक में संताल परगना महाविद्यालय में विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद-2027 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. के. पी. यादव ने की। कार्यक्रम में 15 से 29 वर्ष के विद्यार्थियों को मेरा युवा भारत प्रवेश द्वार पर पंजीकरण कराने और युवा गतिविधियों व राष्ट्र निर्माण से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। बताया गया कि संवाद के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हो रही है। इसमें बेहतर करने वाले प्रतिभागियों को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम है। सभी विद्यार्थी अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश द्वार पर पंजीकरण कराएं और प्रतियोगिता में भाग लें। ऐसे कार्यक्रमों से नेतृत्व क्षमता, नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है।कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी से जुड़ी जानकारी व पंजीकरण प्रक्रिया बताई गई। अंतिम तिथि 30 सितंबर तय है। महाविद्यालय प्रशासन ने समय पर पंजीकरण कर भाग लेने की अपील की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएसपी कॉलेज में मेरा युवा भारत को लेकर जागरूकता कार्यक्रम