Ghaziabad News: प्रेमिका की चुनरी से खुदकुशी की कोशिश

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन एनआईटी-पांच के ई-ब्लॉक स्थित एक बहुमंजिला भवन में संचालित एक होटल

Ghaziabad News: प्रेमिका की चुनरी से खुदकुशी की कोशिश

Ghaziabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन एनआईटी-पांच के ई-ब्लॉक स्थित एक बहुमंजिला भवन में संचालित एक होटल में शुक्रवार को एक युवक द्वारा फंदा लगाकर जान देने की कोशिश किए जाने से हड़कंप मच गया। युवक ने कमरे में मौजूद अपनी प्रेमिका की चुन्नी से पंखे पर फंदा लगाया, लेकिन चुन्नी कमजोर होने के कारण टूट गई और वह गंभीर हालत में नीचे गिर पड़ा। उसे तुरंत बादशाह खान नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आपातकालीन कक्ष में उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

युवक की पहचान

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान 22 वर्षीय मुरारी के रूप में हुई है, जो दिल्ली के लक्ष्मी नगर का रहने वाला है। उसके साथ मौजूद महिला शादीशुदा बताई जा रही है। युवक के नीचे गिरते ही महिला ने होटल संचालक को सूचना दी। इसके बाद संचालक ने पुलिस को जानकारी देकर युवक को अस्पताल पहुंचाया।

प्रेम संबंध और विवाद

सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। बताया जा रहा है कि युवक महिला पर पति और बच्चों को छोड़कर उसके साथ रहने का दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद युवक ने यह कदम उठा लिया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और घटना के कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

पुलिस जांच

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही जिस बहुमंजिला भवन में होटल संचालित किया जा रहा था, उसके संचालन की वैधता और नियमों के पालन की भी जांच की जाएगी। होटल संचालक से पूछताछ कर घटना से जुड़े सभी तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।

सामान्य प्रश्न

यह घटना कहाँ हुई?
यह घटना फरीदाबाद के एक होटल में हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें