युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर किया घायल

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

बलरामपुर में एक युवक हर्ष सिंह पर पांच युवकों ने लाठी-डंडों से हमला किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष ने कहा कि आगे की जांच की जाएगी।

युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर किया घायल

बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र में एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण

श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के ग्राम केरावगण निवासी हर्ष सिंह पुत्र नरपाल सिंह 12 जुलाई की शाम अपने रिश्तेदार के घर कोतवाली देहात क्षेत्र में आया हुआ था। आरोप है कि शाम करीब 5:30 बजे वह टहलने के लिए निकला था, तभी पहले से मौजूद पांच युवकों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हमले में उसके सिर, नाक व मुंह पर गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। जाते समय आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस की कार्रवाई

हर्ष सिंह की तहरीर के आधार पर लवकुश सोनकर पुत्र गंगाराम सोनकर निवासी बड़ा धुसाह, हर्ष शुक्ल पुत्र संजय शुक्ल निवासी नीलकोठी, गुलसने पुत्र बदलु, दुर्गेश यादव पुत्र नन्के यादव व अविनाश वर्मा पुत्र शिव कुमार वर्मा उर्फ भगोड़ी निवासी छोटा धुसाह को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल ने बताया कि पीड़ित हर्ष सिंह की तहरीर के आधार पर पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

FAQs

इस घटना में कितने आरोपियों को नामजद किया गया है?
इस घटना में पांच आरोपियों को नामजद किया गया है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें