दूध लेने जा रहे युवक के साथ लोहे के सरिये से मारपीट, मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

लोनी थाना क्षेत्र में 18 जून को दूध लेने जा रहे युवक सादिक पर दो युवकों ने हमला किया। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए लोहे के सरिये से मारपीट की, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

दूध लेने जा रहे युवक के साथ लोहे के सरिये से मारपीट, मुकदमा दर्ज

लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना क्षेत्र में घर से दूध लेने जा रहे युवक के साथ दो युवकों ने मारपीट की। पीड़ित के पिता की शिकायत पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लोनी थाना क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में सनाउवर रहते है। उन्होंने बताया कि 18 जून शाम सात बजे पुत्र सादिक घर से दूध लेने जा रहे था। आरोप है कि कॉलोनी में रहने वाले सूफियान और मामा साबिर ने पुत्र के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर दोनों ने लोहे के सरिये से मारपीट की। सिर पर सरिया लगने पर पुत्र बेहोश होकर रोड पर गिर पड़ा।

सिर से खून निकलता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजन ने घायल पुत्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित के पिता की शिकायत पर दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।