स्कूटी को ट्रैफिक में फंसा कर युवक के साथ मारपीट

हिन्दुस्तान, काशीपुर
Follow us on Google News
share

काशीपुर में स्कूटी सवार युवक मुशर्रफ पर जानलेवा हमला हुआ। मुशर्रफ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। घटना 10 जुलाई को हुई, जब मुशर्रफ की स्कूटी को बाइक से टक्कर मारी गई और उसके बाद लाठी-डंडों से पिटाई की गई। उसे गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती किया गया।

स्कूटी को ट्रैफिक में फंसा कर युवक के साथ  मारपीट

काशीपुर, संवाददाता। आईटीआई कोतवाली क्षेत्र में स्कूटी सवार युवक पर कथित रूप से साजिश के तहत जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण

रजपुरा रानी चापट निवासी मुशर्रफ पुत्र मोहम्मद हनीफ ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि 10 जुलाई की शाम करीब पांच बजे वह बरखेड़ा पांडे से खरीदारी कर स्कूटी से अपने गांव लौट रहा था। गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर एक चारे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक रुक गई। जिससे वह ट्रॉली के पीछे रुक गया।

हमले का कारण

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चला रहे तोफिक ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर इमरान भी सवार था। पीड़ित का आरोप है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक अब्दुल शहीद ने भी साजिश के तहत रास्ता रोका था। टक्कर के बाद तोफिक और इमरान ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

मौके पर हुई पिटाई

इसी बीच पास के रहजान, मुर्तजा और सुलेमान लाठी-डंडों के साथ निकल आए और सभी ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। हमले में वह बेहोश हो गया, जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। मुशर्रफ ने बताया कि गांव के दो लोग उसे घर पहुंचाकर गए।

अस्पताल में भर्ती

जिसके बाद परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार और मेडिकल परीक्षण के बाद गंभीर चोटों के चलते उसे रेफर कर दिया गया। वर्तमान में उसका उपचार काशीपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। आईटीआई कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सामान्य प्रश्न

स्कूटी सवार युवक पर हमला कब हुआ?
यह हमला 10 जुलाई को हुआ।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें