कम उम्र में युवाओं को घेर रहा हार्ट अटैक का खतरा

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बदलती जीवनशैली और गलत खानपान के कारण अब 25 से 30 वर्ष के युवक भी हृदय रोगों का शिकार हो रहे हैं। तंबाकू, मोटापा, तनाव, और फास्ट फूड जैसी आदतें हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा रही हैं। चिकित्सकों के अनुसार, लक्षणों को समय पर पहचानना और इलाज कराना जरूरी है। हर साल विश्व हृदय दिवस मनाकर जागरूकता बढ़ाई जाती है।

कम उम्र में युवाओं को घेर रहा हार्ट अटैक का खतरा

बस्ती। बदलती जीवनशैली और गलत खानपान के कारण कम उम्र में ही युवा हृदय संबंधी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। कुछ दशक पहले तक हृदय रोग और हार्ट अटैक को बुजुर्गों की बीमारी माना जाता था, लेकिन अब 25 से 30 वर्ष की उम्र के युवाओं में भी हार्ट अटैक के मामले सामने आ रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार तंबाकू और धूम्रपान का सेवन, मोटापा, तनाव, व्यायाम की कमी, फास्ट फूड के साथ ही हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में प्रतिदिन हार्ट संबंधी समस्या के 10 से 15 मामले लेकर परिजन पहुंच रहे हैं।

चिकित्सकों का कहना है कि हृदय संबंधी लक्षणों को समय रहते पहचानकर इलाज नहीं कराने से जोखिम बढ़ सकता है। जीवनशैली और खानपान में गड़बड़ी के अलावा पर्यावरणीय और आनुवांशिक कारक भी हृदय रोग का खतरा बढ़ा सकते हैं। युवाओं में बढ़ती हृदय संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर वर्ष 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रजत पांडेय ने बताया कि हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता बढ़ा रहे हैं। पहले जहां हार्ट अटैक की औसत उम्र करीब 60 वर्ष थी, वहीं अब यह घटकर करीब 35 वर्ष रह गई है। तेजी से बदलती जीवनशैली में धूम्रपान, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, मोटापा और शारीरिक गतिविधियों की कमी ने खतरा बढ़ा दिया है। अब 70 वर्ष के बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि 30 वर्ष के युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि हार्ट अटैक के मामलों में एक बड़ी समस्या यह है कि लोग शुरुआती लक्षणों को समय रहते गंभीरता से नहीं लेते। सीने में दर्द या सांस फूलने को गैस या थकान समझकर टाल देते हैं। हार्ट अटैक में सीने में दबाव या जकड़न के साथ दर्द हाथ, कंधे, गर्दन, जबड़े या पीठ तक जा सकता है। कुछ लोगों में सांस फूलना, मितली या असामान्य कमजोरी भी हो सकती है। ऐसे किसी भी लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हार्ट अटैक में शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। लक्षणों को पहचानकर समय पर इलाज मिलने से जान बचाई जा सकती है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकम उम्र में युवाओं को घेर रहा हार्ट अटैक का खतरा