नायकडीह में तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, गाजीपुर
खानपुर में पुलिस ने नायकडीह गांव के पास एक युवक को देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय हर्षित सिंह के रूप में हुई, जो मधुबन का निवासी है। पुलिस ने उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की है।

खानपुर। पुलिस ने नायकडीह गांव के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को देशी तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार एक अक्तूबर की रात सूचना मिलने पर टीम ने गुमटी के पास घेराबंदी कर युवक को गुरुवार की देर रात पकड़ा। पूछताछ में आरोपी की पहचान मधुबन निवासी 22 वर्षीय हर्षित सिंह के रूप में हुई। थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चंदौली के कंछवा थाने में भी मुकदमे दर्ज हैं। खानपुर थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


