चंदौली- संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस के जनरल कोच से 43 लाख बरामद
दिल्ली और मुजफ्फरपुर संस्करण के ध्यानार्थ रुपये लेकर दिल्ली जा रहा था

पीडीडीयू नगर, (चंदौली) संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर बुधवार रात साढ़े दस बजे संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के जनरल कोच से 43 लाख की करेंसी के साथ मुजफ्फरपुर निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया गया। वह रुपये लेकर दिल्ली जा रहा था। जीआरपी को आशंका है कि बरामद करेंसी हवाला से जुड़ी हो सकती है। आरोपी को करेंसी सहित वाराणसी आयकर विभाग को सौंप दिया गया है। विभाग की टीम मामले की छानबीन में जुटी है। जीआरपी के सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि रात 10: 30 बजे प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची अप संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस में जीआरपी कोतवाल सुनील कुमार सिंह और आरपीएफ पोस्ट प्रभारी अनीता कुमारी फोर्स चेकिंग कर रही थी।
जनरल कोच में काले रंग का पिट्ठू बैग लिए एक संदिग्ध युवक मिला। संदेह होने पर बैग की तलाशी लेने पर काफी मात्रा में करेंसी बरामद हुई। थाने लाकर जांच करने पर पता चला कि करेंसी की कीमत 43 लाख रुपए है। वही आरोपी के पास से एक और दो के कटे नोट भी बरामद हुए। आरोपी मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के मकरेदपुर निवासी आलोक कुमार साह है। युवक बरामद करेंसी संबंधित कोई काजगात नहीं दिखा सका। वहीं एक और दो रुपये के कटे-फटे नोट मिलने पर आशंका जताई जा रही है कि मामला हवाला से जुड़ा है।

