मुख्यमंत्री की आपत्तिजनक एआई वीडियो फेसबुक पर अपलोड करने वाला गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एआई से बनी आपत्तिजनक वीडियो को फेसबुक पर अपलोड करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वीडियो मीरापुर में शाहनवाज कुरैशी नाम की आईडी से डाली गई थी, जिसमें पुलिस और गृह मंत्री के प्रति अशोभनीय भाषा का प्रयोग हुआ था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
मुख्यमंत्री की आपत्तिजनक एआई वीडियो फेसबुक पर अपलोड करने वाला गिरफ्तार
प्रदेश के मुख्यमंत्री की एआई से तैयार की गई आपत्तिजनक व अपमानजनक वीडियो फेसबुक पर अपलोड करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया। रविवार को मीरापुर में शाहनवाज कुरैशी नाम की फेसबुक आईडी से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एआई से तैयार एक वीडियो फेसबुक पर अपलोड की गई थी। वीडियो में वह पुलिसकर्मियों और देश के गृहमंत्री के प्रति अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर रहें है।उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिन्दू संगठनों और भाजपा नेताओं में आक्रोश फैल गया था। जानकारी मिलते ही मीरापुर थाने के एसआई अरुण कुमार ने वीडियो अपलोड करने के आरोपी शाहनवाज पुत्र इस्लाम निवासी मौहल्ला मुश्तर्क के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।


