बच्चों की अश्लील फोटो वायरल करने में युवक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के लगरथा गांव में एक युवक ने बच्चों की अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक मोबाइल और चार सिम बरामद किए गए हैं।

बच्चों की अश्लील फोटो वायरल करने में युवक गिरफ्तार

कानपुर देहात, संवाददाता।मंगलपुर थाना क्षेत्र के लगरथा गांव के एक युवक ने अपने मोबाइल से बच्चों की अश्लील फोटो व वीडियो वायरल कर दी। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने एक मोबाइल व चार सिम बरामद कर उनको सील करने के बाद उसका चालान कर दिया।

बच्चों की अश्लील फोटो वायरल करने की घटना

लगरथा गांव निवासी कार्तिकय पुत्र विवेक सिंह सेंगर के मोबाइल से बच्चों की कई अश्लील फोटो व वीडियो 18 जुलाई को सोशल मीडिया में वायरल हो गई। मामले की शिकायत मिलने पर मंगलपुर थाने के साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी व एसएसआई कमलेश यादव की जांच में लगरथा गांव के विवेक सिंह पुत्र रामपाल सिंह के नाम वाले चार सिम से नाबालिग बच्चों की कईं अश्लील तस्वीर व वीडियो वायरल होने की जानकारी सामने आई।

पुलिस की कार्रवाई

इस पर विवेक सिंह के खिलाफ मंगलपुर थाने में प़ॉक्सो एक्ट व आईटी एक्ट के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। विवेचना में विवेक सिंह की मौत होने की बात समाने आई, जबकि उनके सिम व मोबाइल उसके पुत्र कार्तिकेय के पास होने की पुष्टि हुई। इस पर पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित बच्चों का पता लगाना

मंगलपुर के इंस्पेक्टर क्राइम इंद्रजीत सिंह ने बताया कि कार्तिकेय के पास से मोबाइल व चारो सिम बरामद कर लिए गए हैं। उनको सील करने के साथ ही पीड़ित बच्चों का पता कराया जा रहा है। पूछताछ के बाद आरोपित का चालान कर दिया गया है।

बच्चों की अश्लील फोटो वायरल करने में युवक गिरफ्तार

-लगरथा मंगलपुर का निवासी है आरोपित, फोन हुआ सील

-आरोपित पर पॉक्सो एक्ट व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या बच्चे की अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया?
हाँ, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsबच्चों की अश्लील फोटो वायरल करने में युवक गिरफ्तार