युवती पर शादी न करने पर दबाव बनाया, वायरल की फोओ, केस दर्ज

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

कटघर थाना क्षेत्र में एक युवती को संभल के युवक ने बहलाफुसला कर अगवा किया। युवती को बरामद कर समझौता हुआ। बाद में आरोपी ने उसकी एआई से आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दी और शादी न करने का दबाव डालने लगा। युवती के परिजनों ने पुलिस को शिकायत की, जिसके बाद केस दर्ज हुआ।

युवती पर शादी न करने पर दबाव बनाया, वायरल की फोओ, केस दर्ज

कटघर थाना क्षेत्र में रह रही युवती को संभल के युवक ने बहलाफुसला कर अगवा किया। बाद में थाने पर अलग होने का समझौत हुआ। युवती के परिजनों ने उसका रिश्ता तय किया तो आरोपी और उसके माता-पिता युवती को धमकाने लगे। आरोपी ने युवती की एआई से आपत्तिजनक फोटो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। संभल के चंदौसी थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने कटघर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते करीब 15 साल से वह कटघर के पंडित नगला क्षेत्र में किराये के मकान में परिवार सहित रह रहा है।

शिकायतकर्ता के अनुसार बीते 14 मार्च 2026 को संभल के मोहल्ला मंडी संभल निवासी रविशंकर बहलाफुसला कर अगवा कर भगा ले गया था। इसकी शिकायत कटघर थाने पर की गई थी। बाद में लड़की को बरामद कर लिया गया। इसके बाद कटघर थाने पर दोनों पक्षों में अलग-अलग रहने का समझौता हो गया था। युवती के पिता के अनुसार समझौता होने के बाद उसने अपनी बेटी की शादी रोहतक में तय कर दी। अब आरोपी रविशंकर, उसकी मां सीमा और पिता सुंदरलाल युवती पर शादी न करने का दबाव बना रहे हैं और धमकी दे रहे है। यह भी आरोप लगाया कि रवि शंकर ने युवती की एआई से आपत्तिजनक फोटो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी है। आरोपी रवि शंकर युवती को धमकी दे रहा है कि यदि उसने किसी और से शादी की तो भाई और माता-पिता को जान से मार देगा। इसकी शिकायत आरोपी के माता-पिता से की तो उन दोनों ने गाली गलौज करते हुए धमकी देकर भगा दिया, जिसके बाद दस जुलाई को एसएसपी से गुहार लगाई। एसएचओ कटघर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर आरोपी युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ धमकी देने और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें