अगवा कर बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद में डबुआ पुलिस ने युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान डबुआ निवासी दिशान उर्फ बोंचा के रूप में हुई है। इस मामले में दो अन्य आरोपियों को पहले ही पकड़ा जा चुका है।

फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। थाना डबुआ क्षेत्र में युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में थाना डबुआ पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी कीपहचान डबुआ निवासी दिशान उर्फ बोंचा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही दबोचा जा चुका है।
शिकایت की जानकारी
पुलिस के अनुसार, डबुआ कॉलोनी निवासी राहुल ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया था कि 26 जून को बोंचा, चिराग और मोहित तीनों मिलकर उसे तथा उसके साथी जितेंद्र को प्याली चौक के पास स्थित एक खाने की दुकान से स्कूटी पर अगवाकर डबुआ कॉलोनी में अपने एक साथी के घर ले गए थे। वहां उनको बंधक बनाकर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के आधार पर थाना डबुआ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।
पुलिस जांच
पुलिस जांच में सामने आया है कि शिकायतकर्ता राहुल और उसका साथी जितेंद्र डबुआ मंडी के बाहर रेहड़ी लगाते हैं। दिशान उर्फ बोंचा और उसका साथी मन्नू उनसे रेहड़ी लगाने के एवज में रुपयों की मांग कर रहे थे। शिकायतकर्ता द्वारा रंगदारी देने से इंकार करने पर आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ दोनों को अगवा कर डबुआ कॉलोनी स्थित एक घर ले गए, जहां उन्हें बंधक बनाकर डंडों से मारपीट की गई और रुपये देने का दबाव बनाया गया था।
सामान्य प्रश्न
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


