हापुड़ : 20 हजार रुपये न देने पर युवती के वीडियो और फोटो किए वायरल

हिन्दुस्तान, हापुड़
share

हापुड़ में एक युवती का रिश्ता होने के बाद युवक ने उसके फोटो और वीडियो वायरल किए। युवक ने युवती से 20 हजार रुपये मांगे थे और रकम देने से इनकार करने पर फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हापुड़ : 20 हजार रुपये न देने पर युवती के वीडियो और फोटो किए वायरल

हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का रिश्ता तय होने के बाद एक युवक ने उसके फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। आरोप है कि युवक ने पहले फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से 20 हजार रुपये मांगे। रकम देने से इंकार करने पर उसने ऐसा कृत्य किया। पीड़िता का आरोपी के कारण पहले भी रिश्ता टूट चुका है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती ने पुलिस को बताया कि करीब तीन वर्ष पहले वह गोल मार्केट में मोबाइल ठीक कराने गई थी।

वहां आदर्शनगर कालोनी निवासी अनिकेत मोबाइल की दुकान पर काम करता था। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और अनिकेत ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद करीब तीन वर्ष तक दोनों के बीच बातचीत होती रही। करीब छह माह पहले उसने आरोपी से बातचीत बंद कर दी थी। बातचीत के दौरान अनिकेत ने उसकी कुछ फोटो और वीडियो बना ली थीं। सात सितंबर 2026 को उसका रिश्ता तय हुआ। आरोप है कि अगले दिन आठ सितंबर को अनिकेत ने वाट्सएप पर बातचीत के दौरान उसे फोटो और वीडियो दिखाईं। इसके बाद 20 हजार रुपये की मांग करते हुए धमकी दी कि धनराशि नहीं देने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी।युवती ने रुपये देने से इंकार कर दिया। आरोप है कि 24 सितंबर को अनिकेत ने उसके फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए। आरोप है कि इससे पहले भी युवक एक बार उसका रिश्ता तुड़वा चुका है। अनिकेत ने दूसरी जगह शादी करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहापुड़ : 20 हजार रुपये न देने पर युवती के वीडियो और फोटो किए वायरल