बच्चों से विवाद पर आहत युवती ने खाया जहर
हिन्दुस्तान, बहराइच
बहराइच के मेटुकहा गांव में एक युवती, सोनी (30), ने परिवार के बच्चों से विवाद के बाद जहर खा लिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया। सोनी का पति सऊदी अरब में काम करता है, और वह ससुराल में रह रही थी।

बहराइच, संवाददाता। जिले के रामगांव थाने के मेटुकहा गांव में एक घर में युवती की परिवार के बच्चों से कहासुनी हुई। इससे आहत नाराज युवती ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी भनक लगी। उन्होंने तत्काल उसे वाहन पर लादकर मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। युवती का पति सऊदी अरब में रहकर मजदूरी कर रहा है।रामगांव थाने के मेटुकहा गांव निवासनी सोनी (30) का पति अनवर सऊदी अरब में रहकर मजदूरी कर रहा है। सोनी ससुराल में रह रही है। शनिवार को उसकी ससुराल के परिजनों के बच्चों से किसी बात को लेकर जमकर कहासुनी हुई।
इससे नाराज सोनी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी भनक लगी। तो उसे आनन फानन में मेडिकल कालेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।


