घर से नकदी-जेवर लेकर युवती लापता, प्रेमी पर केस दर्ज

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

सिविल लाइंस के अगवानपुर चौकी की एक युवती 9 जुलाई 2026 को सुबह पांच बजे अपने घर से 20,000 रुपये और 4 तोला सोने के जेवर लेकर गायब हो गई। उसकी मां ने दिल्ली के युवक अयान पर अगवा करने का आरोप लगाया है। युवती की बरामदगी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है।

घर से नकदी-जेवर लेकर युवती लापता, प्रेमी पर केस दर्ज

सिविल लाइंस के अगवानपुर चौकी क्षेत्र निवासी युवती घर से नकदी-जेवर लेकर लापता हो गई। युवती की मां ने दिल्ली के युवक पर बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने का केस दर्ज कराया है। दर्ज रिपोर्ट में महिला ने बताया कि 9 जुलाई 2026 को सुबह करीब पांच बजे उसकी बेटी घर से 20 हजार रुपये की नकदी और 4 तोला सोने के जेवर लेकर गायब हो गई। आरोप लगाया कि दिल्ली के महरौली निवासी अयान ने उसे बहलाफुसला कर अगवा किया है। महिला ने यह भी बताया कि महरौली दिल्ली में 5 दिन पहले यह समझौता हुआ कि तीन माह बाद बेटी की उसके प्रेमी से शादी करा दी जाएगी।

आरोप लगाया कि आरोपी अयान ने यह समझौता नहीं माना और उसकी बेटी को भगाकर ले गया। एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर पर आरोपी अयान के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवती की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिल टीम लगी है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें