युवती ने पिता और सौतेली मां पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
हिन्दुस्तान, उरई
कोंच की एक युवती ने पुलिस को शिकायत दी है, जिसमें उसने अपने पिता और सौतेली मां पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। माँ की मृत्यु के बाद पिता ने दूसरी शादी की है, और आरोप है कि वह उसे प्रताड़ित करते हैं। युवती ने 20 अगस्त को शराब के नशे में पिता द्वारा जान से मारने की धमकी की भी शिकायत की है।

कोंच। संवाददाता कस्बे के एक मोहल्ला निवासी एक युवती ने पिता और सौतेली मां पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।युवती ने बताया कि उसकी मां की मृत्यु के बाद पिता ने दूसरी शादी की है। सौतेली मां सरकारी अध्यापिका है। आरोप है कि दोनों उसे प्रताड़ित करते हैं और पिता गलत संबंध बनाने का दबाव बनाते हैं। पीड़िता के अनुसार 20 अगस्त की रात पिता शराब के नशे में घर आए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने सौतेली मां पर भी पिता का पक्ष लेने का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपों की पुष्टि होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


