मैट्रिमोनियल ऐप पर झांसे में लेकर युवती से दो लाख ठगे
हिन्दुस्तान, गुड़गांव
गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। शादी के लिए हमसफर की तलाश कर रही एक युवती साइबर ठगों का शिकार हो गई। शातिर ठगों ने मैट्रिमोनियल ऐप के माध्यम से उससे संपर्

गुरुग्राम, गौरव चौधरी। शादी के लिए हमसफर की तलाश कर रही एक युवती साइबर ठगों का शिकार हो गई। शातिर ठगों ने मैट्रिमोनियल ऐप के माध्यम से उससे संपर्क किया और बातों में उलझाकर उसके क्रेडिट कार्ड से दो लाख 31 हजार रुपये निकाल कर ठगी कर डाली। मामले की शिकायत मिलने पर साइबर साउथ पुलिस थाना ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मैट्रिमोनियल ऐप पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी, जहां अज्ञात आरोपियों ने उनसे संपर्क साधा। आरोपी ने खुद को भरोसेमंद बताकर बातचीत शुरू की और झांसा देकर पीड़िता के क्रेडिट कार्ड का विवरण हासिल कर लिया।
दो लाख 31 हजार रुपये की ठगी कर डाली। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।


