आठ माह का रिश्ता, फिर तेजाब पिलाकर मार डालने का आरोप

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

पिहानी थाना क्षेत्र के महमूदपुर सरैया गांव में 25 वर्षीय विवाहिता पिंकी की तेजाब पिलाकर हत्या का आरोप उसके पति, सास और जेठानी पर लगाते हुए मायके पक्ष ने केस दर्ज कराया है। पिंकी की शादी 2025 में विमलेश से हुई थी। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आठ माह का रिश्ता, फिर तेजाब पिलाकर मार डालने का आरोप

पिहानी (हरदोई), संवाददाता। पिहानी थाना क्षेत्र के महमूदपुर सरैया गांव में 25 वर्षीय विवाहिता पिंकी की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति, सास और जेठानी पर तेजाब पिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के पाल अभय कचनार निवासी रामकरन की बेटी पिंकी ने 24 नवंबर 2025 को महमूदपुर सरैया निवासी विमलेश से कोर्ट मैरिज की थी। मां मीना देवी के मुताबिक शादी के बाद पिंकी ससुराल में रह रही थी। किसी बात को लेकर पिंकी का ससुराल वालों से विवाद चल रहा था।

मां का आरोप है कि सोमवार सुबह बेटी से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद पति, सास और जेठानी ने मिलकर उसे तेजाब पिला दिया। हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज हरदोई में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मां के मुताबिक घटना के करीब दो घंटे बाद पति ने उन्हें सूचना दी। सूचना पर मायके पक्ष के लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।पहले प्यार, फिर तकरार: आठ माह पहले पिंकी और विमलेश ने कोर्ट मैरिज कर साथ रहने का फैसला किया था। परिजनों के मुताबिक शुरुआत में दोनों के बीच संबंध ठीक रहे, लेकिन बाद में घरेलू विवाद शुरू हो गए। अब पिंकी की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआठ माह का रिश्ता, फिर तेजाब पिलाकर मार डालने का आरोप