युवती से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

सुजानगंज में एक युवती के साथ डेयरी से वापस आते समय छेड़छाड़ की घटना हुई। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया। यह वारदात शुक्रवार शाम को एक सुनसान स्थान पर हुई थी।

युवती से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

सुजानगंज। डेयरी से दूध देकर घर लौट रही युवती के साथ छेड़छाड़ और हाथ पकड़कर खींचने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां ने रविवार को थाने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती शुक्रवार शाम करीब छह बजे डेयरी से दूध देकर लौट रही थी। रास्ते में भट्ठे के पास सुनसान स्थान पर एक युवक ने उसका हाथ पकड़कर खींच लिया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने उसका मुंह दबाने का भी प्रयास किया। युवती किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तारपट्टी बेलवार निवासी 19 वर्षीय दीपक यादव को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।