विडियो वायरल करने की धमकी दे किया शोषण,केस
बुढ़मू की 23 वर्षीय युवती ने एक युवक पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे तीन वर्षों से परेशान किया। उसने थाना प्रभारी को मामले की लिखित शिकायत दी है, जिसकी जांच जारी है।

बुढ़मू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की 23 वर्षीय युवती ने एक युवक पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने, वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। युवती ने बुढ़मू थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में युवती ने आरोप लगाया है कि बुढ़मू निवासी जहुरुद्दीन अंसारी करीब तीन वर्षों से उसे ब्लैकमेल कर बार-बार शारीरिक संबंध बनाता था। युवती के अनुसार, विरोध करने पर आरोपी वीडियो वायरल करने और उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी देता था। आरोप है कि करीब 20 से 22 दिन पहले भी आरोपी ने गलत काम करने के लिए उस पर दबाव बनाया।
विरोध करने पर उसने वीडियो वायरल कर दिया। युवती ने बताया कि आरोपी के डर से उसने अपने पति और ससुराल वालों को भी इसकी जानकारी नहीं दी। पीड़िता ने थाना प्रभारी से आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है। मामले पर थाना प्रभारी नवीन शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


