शादी की नीयत से युवती का अपहरण

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

मैनाटाड़ के एक गांव से युवती का शादी की नीयत से अपहरण किया गया है। युवती की मां ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पड़ोसी राजबली कुमार ने 8 जुलाई को उसकी बेटी को भगाकर ले गया। मामले की जांच की जा रही है ताकि युवती को बरामद किया जा सके।

शादी की नीयत से युवती का अपहरण

मैनाटाड़। पुरुषोत्तमपुर थाना के एक गांव से युवती का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया है। मामले में अपहृत युवती की मां ने सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है ।दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उसका पड़ोसी राजबली कुमार शादी की नीयत से मेरी बेटी को विगत 8 जुलाई को भगाकर चला गया है । उसके घर जाकर पूछने पर उसके परिजनों द्वारा मारपीट और गाली गलौज की गयी ।काफी खोजबीन करने पर भी मेरी बेटी की कोई अता-पता नहीं चला। पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष कमलेश भगत ने बताया कि मामले में प्राथमिक दर्ज कर अपहृत युवती की बरामदगी और अपहर्ता की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।