मुनाफे का झांसा देकर युवक से एक लाख से अधिक ठगे

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

पलवल में एक युवक के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। उसे टेलीग्राम के माध्यम से ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1 लाख 95 हजार रुपये की ठगी की गई। आरोपी ने पीड़ित से ऑनलाइन निवेश के लिए भुगतान मांगकर पैसे ट्रांसफर कराए। मामले की जांच साइबर क्राइम थाना पुलिस कर रही है।

मुनाफे का झांसा देकर युवक से एक लाख से अधिक ठगे

पलवल, अजित कुमार। टेलीग्राम के माध्यम से ट्रेडिंग कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक युवक से 1 लाख 95 हजार रुपये की साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव दुधौला निवासी साहेआलम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 जून को टेलीग्राम पर उसकी बातचीत मोहम्मद राशिद ट्रेडर्स नाम के व्यक्ति से हुई थी। आरोपी ने उसे ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने के लिए कहा और भुगतान के लिए अपना क्यूआर कोड भेजा। पीड़ित ने आरोपी के कहने पर अलग-अलग लेनदेन के माध्यम से कुल 1 लाख 95 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।

पीड़ित को बाद में शक हुआ कि उसके साथ साइबर ठगी हुई है। उसने छह जुलाई को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर क्राइम थाना प्रभारी नवीन ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।