घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Follow us on Google News
share

सरायरंजन के मोरवा राय टोल में बदमाशों ने युवक सुजीत कुमार (22) की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के समय सुजीत अपने घर में सो रहा था। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से इलाके में तनाव है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव

सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मोरवा राय टोल में रविवार देर रात बदमाशों ने घर में घुसकर युवक सुजीत कुमार (22) की गोली मारकर हत्या कर दी। सुजीत मोरवा डीह निवासी प्रमोद झा का पुत्र था। वारदात के समय वह अपने घर में सो रहा था। परिजन उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से इलाके में तनाव है। पुलिस गांव में कैंप कर रही है। फिलहाल, हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिजनों के अनुसार, रविवार देर रात अपराधी घर में दाखिल हुए और बिस्तर पर सो रहे सुजीत पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

परिवार का आरोप

बदमाशों ने बेहद करीब से कई राउंड गोलियां चलाईं। पांच गोलियां सुजीत के शरीर के विभिन्न अंगों में लगीं। गोली चलने की आवाज सुनकर जब तक परिजन और आसपास के लोग जुटते, हमलावर फरार हो गए। परिजन खून से लथपथ सुजीत को सदर अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई

वारदात के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के पिता प्रमोद झा ने आरोप लगाया है कि मंटुन झा और उसके दोनों पुत्रों ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। पिता ने पुलिस से सभी आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। सूचना पर पहुंची मुसरीघरारी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सुजीत के खिलाफ भी कई मामले दर्ज थे।

जांच की प्रक्रिया

मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से अभी तक आवेदन नहीं मिला है, लेकिन पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मृतक के खिलाफ पूर्व से कुछ मामले दर्ज थे। जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा कर आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

-संजय कुमार पांडेय, सदर एसडीपीओ, समस्तीपुर

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह घटना कब हुई?
यह घटना रविवार देर रात हुई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें