सिद्धार्थनगर में छत पर सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Follow us on Google News
share

सिद्धार्थनगर के दूल्हा शुमाली गांव में एक युवक मुकेश (25) की हत्या गला रेतकर कर दी गई। मृतक के भाई ने तीन गांववासियों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच जारी है।

सिद्धार्थनगर में छत पर सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। मोहाना थाना क्षेत्र के दूल्हा शुमाली गांव के टोला पिपरहवा में मंगलवार रात छत पर सो रहे एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने गांव के तीन लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है।पिपरहवा टोला निवासी मुकेश (25) पुत्र रामदेव मंगलवार रात छत पर सोया था। उसकी किसी ने गला रेत कर हत्या कर दी। परिवार को जानकारी होते ही कोहराम मच गया। मृतक के भाई सुरेश ने पुलिस को तहरीर दे कर गांव के ही तीन लोगों पर आरोप लगाया है।

पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है। सीओ सदर विश्वजीत शौर्यान ने बताया केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। शव पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।