कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, मोबाइल कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

महराजगंज के सिंदुरिया गांव में 19 वर्षीय युवक नीरज शर्मा का शव घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने उसे नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा और मोबाइल फोन जब्त किया। मामले की जांच चल रही है और इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है।

कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, मोबाइल कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव में शनिवार को एक 19 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से गांव मे सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए, जबकि युवक का मोबाइल फोन भी जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।

घटना विवरण

सिंदुरिया निवासी जयप्रकाश शर्मा का छोटा पुत्र नीरज शर्मा (19) फर्नीचर का काम करता था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात वह भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। शनिवार सुबह काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर घर के लोग उसे बुलाने पहुंचे। कमरे का दरवाजा खोलने पर नीरज का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए गए। पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन भी कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

शुरुआती निष्कर्ष

सिंदुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टा मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा अभी कोई तहरीर नही मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सवाल-जवाब

नीरज शर्मा का शव कहाँ मिला?
नीरज शर्मा का शव सिंदुरिया गांव के घर के कमरे में फंदे से लटका मिला।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।