राखी बंधवाकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत
तिलोई में रविवार को रक्षाबंधन के दिन आनंद गुप्ता (34) सड़क हादसे का शिकार हो गए। वे अपनी बहन के घर से लौट रहे थे जब उनका सामना एक वाहन से हुआ। घटना हैदरगढ़ के चौबीसी गांव के पास हुई। आनंद की मौके पर ही मौत हो गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

तिलोई संवाददाता। राखी बंधवाकर बहन के घर से वापस लौटते समय कस्बे का युवक रविवार को सड़क हादसे का शिकार हो गया। बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के चौबीसी गांव के पास हुई घटना में युवक की मौत हो गयी। तिलोई कस्बा निवासी किशोरी लाल गुप्ता का पुत्र आनंद गुप्ता (34 वर्ष) रक्षा बंधन के दिन लखनऊ के गोसाईगंज में अपनी बड़ी बहन के यहां राखी बंधवाने के लिए गया था। बड़ा भाई दिनेश और आनंद के दो बेटे हरिओम और हर्षित भी मौजूद थे। रविवार की सुबह घर वापसी के दौरान हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के चौबीसी गांव के पास वह सामने से आ रहे वाहन की चपेट में आ गए।
जिससे आनंद की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बेटे की मौत से बुजुर्ग किशोरी लाल गुप्ता और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।


