कांवड़ मार्ग पर नीलगाय से टकराकर युवक की मौत
By Vinay Sharma
हिन्दुस्तान, मेरठचौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर स्कूटी सवार युवक नीलगाय से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान युवक की मृत्यु हो गई। युवक की पहचान 32 वर्षीय आबिद के रूप में हुई, जो नोएडा से बुढ़ाना लौट रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी भेज दिया।

रोहटा। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर नीलगाय से टकराकर स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने उसको जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया। मुजफ्फरनगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी 32 वर्षीय आबिद पुत्र रिजवान कुरैशी सोमवार अलसुबह नोएडा से स्कूटी से बुढ़ाना घर आज रहा था। जैसे ही वह चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर पहुंचा तो अचानक सामने आई नीलगाय से उसकी स्कूटी की टक्कर हो गई। इसमें वह वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने उसको जिला अस्पताल भिजवाया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


