युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
कानपुर देहात के सुमेरपुर गांव में एक युवक ने शुक्रवार रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम अभिषेक सिंह है, जो 18 वर्ष का था और हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। घटना की जानकारी पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और छानबीन शुरू की।

कानपुर देहात। रूरा थाना क्षेत्र के सुमेरपुर गांव के रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार रात में घर के अंदर कमरे में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। फॉरेसिंक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुमेरपुर गांव के रहने वाले देवेंद्र सिंह यादव दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके 18 साल के पुत्र अभिषेक सिंह ने इसी साल इंटर मीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
इधर कुछ दिनों से वह किसी बात को लेकर गुमसुम रह रहा था। गुरुवार रात में उसने घर के अंदर कमरे में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। बेटे की मौत से उसकी मां निर्मला बदहवास हो गईं, जबकि भाइयों शिवम व शोभित का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के चचेरे भाई जितेंद्र की सूचना पर रूरा थाने से एसआई रामवीर सिंह ने गांव पहुंचकर छानबीन व परिजनों से पूछताछ की। फॉरेसिंक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ रूरा सुधीर भारद्वाज ने बताया कि पूछताछ में परिजन उसके आत्महत्या करने की वजह साफ नहीं कर सके है। घटना की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


