पारिवारिक कलह में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

हिन्दुस्तान, बलिया
Follow us on Google News
share

भरौली (बलिया) के कुत्तुबपुर गाँव में शनिवार रात एक युवक ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर ली। शीतेश चौधरी (35 वर्ष) खाना खाकर अपने कमरे में सोने गया और रविवार सुबह उसके शव को फंदे से लटकता पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पारिवारिक कलह में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

भरौली (बलिया)। नरहीं थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कुत्तुबपुर में शनिवार की रात में एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। शीतेश चौधरी उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र उमेश चौधरी शनिवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार की सुबह 10 बजे तक दरवाजा नहीं खुला तो घरवालों ने किसी तरह अंदर झांक कर देखा। अंदर रोशनदान से उसका शरीर साड़ी के फंदे के सहारे लटका हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घरवालों की मदद से किसी तरह दरवाजा खोलकर उसके शव को नीचे उतरवा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।