Saharanpur News: परीक्षा पास करने वाले युवा अधिवक्ता सम्मानित
हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Saharanpur News: एग्जाम पास करने वाले युवा अधिवक्ताओं का हुआ सम्मानएग्जाम पास करने वाले युवा अधिवक्ताओं का हुआ सम्मानएग्जाम पास करने वाले युवा अधिवक्ताओं का हुआ सम्मान

Saharanpur News: देवबंद। सिविल कोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आल इंडिया बार एग्जाम पास करने वाले युवा अधिवक्ताओं को गाउन व नेकबैंड पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। शुक्रवार को कचहरी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एग्जाम पास करने वाले मनीषा सैनी, काजल सैनी, शाजिया, रश्मि, साइमा, सलमान खान, रिंकू कुमार, शुभम कुमार, आदित्य, तंजीम, विशाल कुमार, लक्ष्य कुमार, समीर, कपिल राय, फरमान अली और भानु आदि को अधिवक्ताओं ने गाउन और नेकबैंड पहनाई। इस दौरान अधिवक्ता अजय कपिल शर्मा व रामकिशन सैनी ने कहा कि यह केवल एक पोशाक नहीं, बल्कि न्याय, गरिमा और समानता का प्रतीक है।


